Kabhi kabhi Kuch Kam ke masware zindgi ko asani se jine ke liye bahut madad karte hai. kabhi kabhi kuch chote masware zindagi ki badi badi samaya ko siljha sakte hai.isiliye kuch kam ki bate or sujhaw.

जावित्री से होने वाले स्वास्थ्य लाभ


जावित्री ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है जिसके कारण त्वचा और बाल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा यह इंफेक्शन से भी लड़ने में मदद करता है।  जावित्री के तेल से मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करते हैं। इसके अलावा अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करता है।

Share:

चर्म रोग के लिए रामबाण नुस्खा


शुद्ध आंवलासार गंधक, ब्रह्मदण्डी, पवार (चकौड़ा) के बीज, स्वर्णछीरी की जड़, भृंगराज का पंचांग, नीम के पत्ते, बाबची, पीपल की छाल, इन सभी को 100 -100 ग्राम की मात्रा में लेकर व 10 ग्राम छोटी इलायची जौ कुट कर शाम को 3 लीटर पानी में भिगो दें। सुबह इन सभी का अर्क निकाल लें। इस अर्क की 10 ग्राम की मात्रा को सुबह खाली पेट मिश्री के साथ सेवन करें। चर्म रोग में काफी लाभ होगा।

Share:

रोज पिएं 1 गिलास करेले का जूस, होंगे ये फायदे



रोज एक गिलास करेले के जूस के पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे खाना पचने में सहायता होती है और भूख भी बढ़ती है। एक गिलास करेले के जूस में आधा कटा ताजा नींबू का रस मिलाकर लेने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। हर रोज एक गिलास करेले का जूस पीने से लिवर मजबूत होता है। ये जूस आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट करेले का जूस पिएं।

Share:

जवां दिखने के लिए अपनाएं ये तरीका


रोजमर्रा की जिंदगी में हम अक्सर जवां और खूबसूरत दिखने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। आज हम आपको ऐसा ही एक तरीका बता रहे हैं जिसे अपना कर आप लंबे समय तक यंग और हैंडसम दिखते रहेंगे। रोजाना शेव करने से आपकी त्‍वचा की ऊपरी परत पर असर पड़ता है। इससे चेहरे की त्‍वचा खुरदरी हो जाती है। इसलिए हर रोज शेव करने से बचें। अगर आप भी खूबसूरत दिखने की चाह रखते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन उपाय है।

Share:

सो नहीं पाते तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे




-सबसे पहले अपने सोने का एक समय निश्चित कर लें।
-रात में सोते समय सॉफ्ट म्यूजिक भी चला सकते हैं, इससे अच्छी नींद आएगी।
-सोने से पहले गुनगुने पानी से नहाना बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
-सोने से कम से कम 2 घंटे पहले मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि से दूरी बना लें।
-सोने के लिए व्हाइट म्यूजिक का भी सहारा लिया जा सकता है। ये ऑनलाइन उपलब्ध है।

Share:

कौन सा बैंक है जो रविवार को भी खुलता है?



आपको शायद ही इस बारे में पता हो। अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि आईसीआईसीआई और HDFC बैंक की कुछ स्पेशल कॉर्पोरेट शाखाएं बेंगलुरु में खुली रहती हैं। साथ ही ब्लड बैंक भी रविवार को खुला रहता है। इसके अलावा हम आपको कुछ और जानकारी दे रहे हैं। जैसे भारत की सबसे बड़ी सिंचाई की नहर कौन सी है? इसका जवाब है इंदिरा गांधी नहर। पल्लवों की राजधानी का नाम क्या था? कांची। याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share:

अक्सर नहाते वक्त ही क्यों आता है हार्ट अटैक?




डॉक्टरों के मुताबिक नहाते वक्त हार्ट अटैक आने का मुख्य कारण होता है पहले सिर और बालों को गीला करना। अगर हम पानी सीधा सिर पर डालते हैं तो सिर की तरफ यानि ऊपर की ओर उठने वाली रक्त धमनियां टूटने लगती हैं। इस गलत प्रक्रिया की वजह से दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। नहाते वक्त पानी डालने की शुरुआत हमेशा पैरों से कंधों की तरफ धीरे-धीरे करनी चाहिए। शेयर करें ये पोस्ट किसी की जान बचा सकता है।

Share:

कटहल के ये हैं अनूठे फायदे




-इसके छिलकों से निकलने वाला दूध अगर सूजन, घाव और कटे-फटे अंगों पर लगाया जाए तो आराम मिलता है।
पके हुए कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबालकर पीने से ताजगी आती है।
-कटहल के बीज का चूरन बना कर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो जाता है।
-झुर्रियों से निजात पाने के लिए कटहल का पेस्ट बना कर और उसमें एक चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

Share:

इन ऐप से घर बैठे करें कमाई



आज हम आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे फ्रीलांस काम कर सकते हैं और अतिरिक्त आमदनी कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।
> Freelancer-Hire & Find Jobs
> efii-Freelancers Near Me
> Truelancer.com-Search Jobs & Hire Freelancer
> Fiverr-Freelance Services
> Taskkers-Local Freelancer

Share:

ये हैं गन्ने के जूस के हैरान कर देने वाले फायदे




गन्ने के रस को प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में कारगर माना जाता है। इसे पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है। यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस शरीर में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने में सहायक होता है। इसे पीने से त्वचा में भी निखार आता है।

Share:

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां.....



मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था? नायलॉन
भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौन सा है? वेल्लानाड
पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है? यूरेनियम डेटिंग विधि से
गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन सी है? ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण
वायुयानों के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है? हीलियम

Share:

पिएं वेजीटेबल जूस, मिलेंगे कई फायदे



टमाटर का जूस चुकंदर, गाजर, खीरा आदि के साथ पीना ज्यादा फायदेमंद है। करेले का जूस मधुमेह को ठीक करता है और साथ में शरीर में जमी चर्बी को भी बाहर निकालता है। जो लोग डायटिंग कर रहे हैं उनके लिए पालक का जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है। लौकी का जूस मोटापा, उच्च रक्तचाप, अम्लपित्त पित्तज रोगों, हृदयरोग एवं कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।

Share:

Blogger templates

Flipkart Offers

Popular Posts

Labels