Kabhi kabhi Kuch Kam ke masware zindgi ko asani se jine ke liye bahut madad karte hai. kabhi kabhi kuch chote masware zindagi ki badi badi samaya ko siljha sakte hai.isiliye kuch kam ki bate or sujhaw.

Showing posts with label facts. Show all posts
Showing posts with label facts. Show all posts

कौन सा बैंक है जो रविवार को भी खुलता है?



आपको शायद ही इस बारे में पता हो। अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि आईसीआईसीआई और HDFC बैंक की कुछ स्पेशल कॉर्पोरेट शाखाएं बेंगलुरु में खुली रहती हैं। साथ ही ब्लड बैंक भी रविवार को खुला रहता है। इसके अलावा हम आपको कुछ और जानकारी दे रहे हैं। जैसे भारत की सबसे बड़ी सिंचाई की नहर कौन सी है? इसका जवाब है इंदिरा गांधी नहर। पल्लवों की राजधानी का नाम क्या था? कांची। याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share:

अक्सर नहाते वक्त ही क्यों आता है हार्ट अटैक?




डॉक्टरों के मुताबिक नहाते वक्त हार्ट अटैक आने का मुख्य कारण होता है पहले सिर और बालों को गीला करना। अगर हम पानी सीधा सिर पर डालते हैं तो सिर की तरफ यानि ऊपर की ओर उठने वाली रक्त धमनियां टूटने लगती हैं। इस गलत प्रक्रिया की वजह से दिल का दौरा पड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। नहाते वक्त पानी डालने की शुरुआत हमेशा पैरों से कंधों की तरफ धीरे-धीरे करनी चाहिए। शेयर करें ये पोस्ट किसी की जान बचा सकता है।

Share:

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां.....



☑ मानव निर्मित प्रथम कृत्रिम रेशा क्या था? ✒ नायलॉन
☑ भारत का पहला पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत गांव कौन सा है? ✒ वेल्लानाड
☑ पृथ्वी की आयु का आकलन किस विधि से किया जाता है?✒ यूरेनियम डेटिंग विधि से
☑ गोताखोरों द्वारा सांस लेने में प्रयुक्त होने वाली गैस कौन सी है? ✒ऑक्सीजन तथा हीलियम का मिश्रण
☑ वायुयानों के टायरों में कौन सी गैस भरी जाती है? ✒हीलियम

Share:

बकरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?





शायद कुछ लोगों को इसका जवाब पता भी हो, लेकिन जिन्हें नहीं पता उन्हें हम बता दें कि बकरे को इंग्लिश में Billy Goat या Male Goat कहते हैं। इसके अलावा हम आपको एक और रोचक सवाल का जवाब बता रहे हैं। किस देश में केवल 40 मिनट की ही रात होती है? इसका जवाब है नॉर्वे के हेमरफेस्ट नामक शहर में। भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन हैं? प्रतिभा देवी सिंह पाटिल। याद रखे !

Share:

पढ़ें, जींस की कहानी



जिस जींस को आज आप फैशन के तौर पर पहनते हैं उसे किसी जमाने में मजदूरों का पहनावा समझा जाता था। जींस का अविष्कार 19वीं सदी में फ्रांस के शहर NIMES में हुआ था। पहली जींस नीले रंग की बनाई गई थी 1950 में हॉलीवुड फिल्म ‘रेबल विदाउट अ कॉज’ में जींस को बतौर फैशन यूज किया गया। धीरे-धीरे जींस इतनी फेमस हो गई कि 1970 में इसे फैशन के तौर पर स्वीकार कर लिया गया। तब से अब तक जींस का क्रेज बरकरार है।

Share:

इस बुखार से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

इनफ्लुएंजा ऐसा बुखार है जिससे हार्ट अटैक का खतरा छह गुना बढ़ जाता है। स्वाइन फ्लू यानि इनफ्लुएंजा बुखार का वायरस हवा में फैलता है। खांसने, छींकने, थूकने से वायरस लोगों तक पहुंचता है। स्वाइन फ्लू के लक्षणों में नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी रहना, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, बुखार के साथ सिर में तेज दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान और गले में लगातार खराश रहना है।
Share:

भारत में पाकिस्तान नाम की जगह कहां है?



जी हां, भारत में भी एक पाकिस्तान है। भारत में 'पाकिस्तान' एक गांव है जो बिहार के पूर्णियां जिले में है। गांव 'पाकिस्तान' में 250 से ज्यादा लोग निवास करते हैं और यहां 100 से अधिक मतदाता हैं। सबसे मजेदार यह है कि इस गांव में मुस्लिम समुदाय का एक भी घर नहीं है। सभी परिवार संथाल आदिवासियों के हैं। सरकारी रिकार्ड में भी इस गांव का नाम पाकिस्तान है। इसे याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share:

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है चॉकलेट का सेवन


आपको ये जानकर हैरानी होगी की चॉकलेट मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से मस्तिष्क में रक्त का बहाव अच्छा रहता है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चॉकलेट का सेवन करें, इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। चॉकलेट में भरपूर मात्रा में कोको मौजूद होती है जो एक अच्छे एंटी ऑक्सिडेंट्स की तरह काम करता है।
Share:

कैंसर से बचने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें


प्रतिदिन हल्दी का सेवन करने से कैंसर को दूर भगाया जा सकता है। आंवला में मौजूद कार्सिनोजेनिक कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आंवला विटामिन सी का बहुत अच्‍छा स्रोत है इसे खाने से लीवर को मजबूती मिलती है। अदरक कैंसर के मरीजों के लिए अचूक औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना लगभग 80 प्रतिशत कम हो जात है! 
Share:

तनाव को कम करती है जॉगिंग


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जॉगिंग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है। नियमित रूप से जॉगिंग करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं, रक्त संचार अच्छा होता है जिससे दिल मजबूत होता है। यह तनाव को कम करती है। जॉगिंग से मोटापा नहीं आता है और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके अलावा जॉगिंग करने से अच्छी नींद आती है, जो कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
Share:

जानते हैं पपीता खाने के ये आयुर्वेदिक फायदे?



-पपीता में पाया जाने वाला पपेन एंजाइम पाचन शक्ति को मजबूत करता है। यह तत्व पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। पपीता खाने से कब्ज भी दूर होता है।
-यह गठिया रोग को रोकने में सहायक होता है। इसमें पाये जाने वाले एंजाइम सूजन को रोकने में भी मदद करते हैं।

-पपीता खाने से मुंहासे दूर होते हैं। इसके अलावा त्वचा को चमकदार बनाने में यह मददगार साबित होता है।
Share:

UP (Uttar Pradesh) का पुराना नाम क्या था?


इसके बारे में शायद ही आपको पता हो। अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं। यूपी का पुराना नाम United Province था, जो ब्रिटिश काल में अंग्रेजों ने रखा था। आजादी के बाद साल 1960 में United Province को Uttar Pradesh में बदल दिया गया। इसके अलावा हम आपको एक ट्रिकी सवाल का जवाब बता रहे हैं। ऐसी क्या चीज है जिसे आप केवल दिन में ही ले सकते हैं? जवाब है धूप की किरणें। याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें!
Share:

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां....


किस भाषा में कितने अक्षर
✶हिंदी➠ 52, ✶संस्कृत➠ 44
✶उर्दू➠ 34, ✶फारसी➠ 31
✶चीनी➠ 204, ✶जर्मन➠ 29
✶फ्रेंच➠25,✶यूनानी➠ 24
✶अरबी➠ 29,✶स्पेनी➠ 27
✶इटालिया➠ 20,✶लैटिन➠ 22

✶तुर्की➠ 28, ✶रुसी➠ 36,✶इंग्लिश➠ 26
Share:

AK-47 राइफल का अविष्कार किसने किया?


इसका जवाब है मिखाइल कलाश्निकोव। इसके अलावा हम आपको और जानकारी दे रहे हैं। भारत की पहली मिसाइल कौन सी थी? 'पृथ्वी' पहली मिसाइल थी। बंदूक का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है? रूस बंदूकों का सबसे बड़ा उत्पादक है।  ठंड के कारण कपकपी क्यों लगती है? कोशिकाओं के सामान्य से अधिक विस्तार और सिकुड़ने से कपकपी लगती है। याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
Share:

कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां....



● फिटकरी का रासायनिक नाम ➠ पोटेशियम अल्यूमिनियम सल्फेट
● चिली साल्टपीटर का रासायनिक नाम ➠ सोडियम नाइट्रेट
● सुहागा का रासायनिक नाम ➠ बोरेक्स
● नीला थोथा का रासायनिक नाम ➠ कॉपर सल्फेट
● उजला थोथा का रासायनिक नाम➠ जिंक सल्फेट
● हरा कसीस का रासायनिक नाम ➠ फेरस सल्फेट

● सिंदूर (cinabar) का रासायनिक नाम ➠ मरक्यूरिक सल्फाइड
Share:

Engineer को हिंदी में क्या कहते हैं?



इसका जवाब शायद आपको पता हो। अगर नहीं तो हम आपको बता रहे हैं, इंजीनियर को हिंदी में अभियंता या यंत्र विशेषज्ञ कहते हैं। इसके अलावा हम आपको एक और जानकारी दे रहे हैं। फांसी की सजा के बाद जज पेन की निब क्यों तोड़ देते हैं? ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि उस पेन से दोबारा किसी को फांसी की सजा न मिले और कोई उस जैसा अपराध न करे। ये ब्रिटिश काल से चली आ रही प्रथा है। याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
Share:

स्मार्टफोन पर ये काम कभी न करें



-अननोन सोर्सेज से ऐप न इंस्टॉल करें।
-रिसेंट ऐप्स को बंद करने से कोई फायदा नहीं होता।
-एंड्रॉयड फोन में एंटीवायरस की जरूरत नहीं पड़ती है तो डाउनलोड न करें।
-फोन में बैटरी सेवर इंस्टॉल नहीं करना चाहिए यह किसी काम नहीं आता है।
-किसी भी कैशे मेमोरी को क्लीयर करने वाले ऐप को इंस्टॉल न करें।

-फोन को 5-6 दिन में एक बार रीस्टार्ट जरूर कर लें।
Share:

Blogger templates

Flipkart Offers

Popular Posts

Labels