Kabhi kabhi Kuch Kam ke masware zindgi ko asani se jine ke liye bahut madad karte hai. kabhi kabhi kuch chote masware zindagi ki badi badi samaya ko siljha sakte hai.isiliye kuch kam ki bate or sujhaw.

दवाईयां नहीं खाने में शामिल करें ये 5 चीजें


कैल्शियम की कमी आजकल लोगों में आम समस्या हो गई है। इस समस्या से आप खाने में कुछ चीजें शामिल कर निजात पा सकते हैं। खाने में दही शामिल करें और रोजाना एक कटोरी दही जरूर खाएं। रोजाना एक गिलास दूध पीएं। खाने नें हरी सब्जियों को शामिल करें। रोज रात में बादाम भिगोकर सुबह खाएं, बादाम हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में नारियल, आम, जामफल, सीताफल, संतरा, अनन्नास का सेवन करें।

Share:

पेट की जलन कम करेंगे ये घरेलू उपाय



एप्पल साइडर विनेगर पेट की जलन से निजात दिलाने के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। एलोवेरा पेट की जलन में ठंडक पहुंचाता है और यह सीने के जलन को भी कम करता है। अदरक पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित करता है और पाचन को मजबूत बनाता है। केला, पपीता और सेब में पेट की जलन को दूर भगाने के प्राकृतिक गुण पाये जाते हैं। रोजाना इनमें से एक फल खाने से पेट को राहत मिलती है। बादाम पेट की जलन को कम करता है।

Share:

दिन में आने लगे झपकियां तो करें ये उपाय



कभी-कभी दिन में काम करते समय झपकियां आने लगती हैं। इससे बचने के लिए रात में सोने का समय तय करें। कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोएं। साथ ही सुबह 15 मिनट धूप में टहलें। इससे आप दिनभर उर्जावान रहेंगे और नींद भी नहीं आएगी। रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम करें। इससे फिट रहने के अलावा रात में अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा सुबह के ब्रेकफास्ट में ओटमील, अंडा, दही, ब्राउन ब्रेड, ताजे फल और सूखे मेवे को शामिल करें।

Share:

खुश रहने के लिए शिकायत करना बंद कर दें



शिकायतें आपकी समस्या को ठीक नहीं कर सकती हैं। यह बस आपकी समस्या को बड़ा बना सकती है। जिससे दिमाग में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। मगर जब आप शिकायत करना बंद कर देते हैं तो इससे नकारात्मक विचार आना बंद हो जाते हैं और आप खुश रहने लगते हैं। साथ ही आपको हर चीज में सकारात्मकता दिखने लगती है। यह सारे बदलाव आपको लीडर बनने में मदद करते हैं।

Share:

शहद खातें हैं तो जरूर जान लें ये 5 बातें




शहद में गर्मी होती है। इसे गर्म खाने के साथ खाने से बचना चाहिए, नहीं तो दस्‍त की संभावना होती है। चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ा देता है। इससे घबराहट बढ़ने की संभावना होती है। शहद के साथ मूली खाने से बचना चाहिए। मीट और मछली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होता है। घी व शहद की समान अनुपात में मिलाकर सेवन न करें। यह विषाक्त हो सकता है।

Share:

जानें, जलजीरा पीने के फायदे


जलजीरा पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है।
इसे पीने से वजन भी कम होता है। जलजीरा में कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है।
इससे गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
गर्मी में डिहाईड्रेशन की भी समस्या होती है। जलजीरा इसमें भी फायदेमंद होता है। यह आंतों को ठीक रखता है।

Share:

सोयाबीन के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप


सोयाबीन का सेवन करने से कई लाभ होते हैं। यह मिर्गी, याददाश्त बढ़ाने एवं दिमागी कमजोरी को भी दूर करता है। इसकी छाछ पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। सोयाबीन में लेसीथिन पाया जाता है जो लीवर के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम नींद आने में सहायता करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक करके दिमाग को तेज करता है।

Share:

सेहत के लिए फायदेमंद होता है पनीर!


पनीर स्वाद ही नहीं सेहत के नजरिए से भी बहुत फायदेमंद है। शाकाहारी भोजन पसंद करने वालों के लिए पनीर खास व्यंजन माना जाता है। घर में या बाहर छोटी-मोटी पार्टियां बिना पनीर अधूरी हैं। पनीर में कैल्श‍ियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह हड्ड‍ियों और दांतों को मजबूत बनाता है। पनीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इस कारण यह पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।

Share:

साइकिल चलाने से दूर होंगी कई बीमारियां



साइकिल चलाना सेहत के लिए बहुत फायेमंद होता है। हालिया एक शोध में भी कहा गया है कि साइकिल चलाने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है। साइकिल चलाने से घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलता है। इससे हार्ट की बीमारी में भी फायदा मिलता है। साइकिल चलाने से डोपामाइन, सिरोटोनिन और फेनिलइथिलामीन जैसे रसायनों की उत्पत्ति होती है जिससे खुशी महसूस होती है।

Share:

बकरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?





शायद कुछ लोगों को इसका जवाब पता भी हो, लेकिन जिन्हें नहीं पता उन्हें हम बता दें कि बकरे को इंग्लिश में Billy Goat या Male Goat कहते हैं। इसके अलावा हम आपको एक और रोचक सवाल का जवाब बता रहे हैं। किस देश में केवल 40 मिनट की ही रात होती है? इसका जवाब है नॉर्वे के हेमरफेस्ट नामक शहर में। भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन हैं? प्रतिभा देवी सिंह पाटिल। याद रखे !

Share:

पढ़ें, जींस की कहानी



जिस जींस को आज आप फैशन के तौर पर पहनते हैं उसे किसी जमाने में मजदूरों का पहनावा समझा जाता था। जींस का अविष्कार 19वीं सदी में फ्रांस के शहर NIMES में हुआ था। पहली जींस नीले रंग की बनाई गई थी 1950 में हॉलीवुड फिल्म ‘रेबल विदाउट अ कॉज’ में जींस को बतौर फैशन यूज किया गया। धीरे-धीरे जींस इतनी फेमस हो गई कि 1970 में इसे फैशन के तौर पर स्वीकार कर लिया गया। तब से अब तक जींस का क्रेज बरकरार है।

Share:

झड़ते बालों के लिए वरदान है आंवला




आंवले को एक औषधीय फल कहा जाता है। यह विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर होता है। आंवले को बालों के लिए वरदान माना जाता है। यह बालों के विकास और बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करता है। ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर इसका लेप लगाने से बालों का विकास होता है और बालों को प्राकृतिक रंग मिलता है। आंवले से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा इसके सेवन से पाचन सकती बढ़ती है।

Share:

इस बुखार से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा

इनफ्लुएंजा ऐसा बुखार है जिससे हार्ट अटैक का खतरा छह गुना बढ़ जाता है। स्वाइन फ्लू यानि इनफ्लुएंजा बुखार का वायरस हवा में फैलता है। खांसने, छींकने, थूकने से वायरस लोगों तक पहुंचता है। स्वाइन फ्लू के लक्षणों में नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी रहना, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, बुखार के साथ सिर में तेज दर्द, नींद न आना, ज्यादा थकान और गले में लगातार खराश रहना है।
Share:

पैरों से मृत कोशिकाएं साफ करने के घरेलू उपाय




गर्म पानी मृत कोशिकाओं को ढीला कर देता है जिससे उन्हें आसानी से साफ किया जा सकता है। पैरों को हल्के गर्म पानी में 20 मिनट तक डुबोकर रखें और फिर पैरों को स्क्रबर से साफ करें। पैरों को तौलिए से पोंछकर मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। दो पके हुए केलों का पेस्ट बनाएं और उसे पैरों पर लगाएं। 20 मिनट बाद पैरों को हल्के गर्म पानी में डुबाएं। पैरों को तौलिए से पोंछकर मॉइश्चराइजर लगा लें।

Share:

होली पर आपकी स्किन को सेफ रखेंगे ये नुस्खे



एक कटोरी दही में दो टेबलस्पून नींबू का रस मिलाएं और इसे कलर वाले एरिया पर अप्लाई करें। इसके बाद कलर छुड़ाने के लिए सामान्य पानी से नहा लें।
बेसन, बादाम का तेल और मलाई में रोज वॉटर मिलाएं। एक गाढ़ा पेस्ट बनाएं और उसे कलर लगे एरिया पर अप्लाई करें। इसे तब तक रहने दें जब तक पेस्ट सूख न जाए। इसके बाद हाथों से घिसकर निकालें।

Share:

पावर बैंक खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें



पावर बैंक खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें
पावर बैंक की बैटरी स्ट्रेंथ कम से कम आपके स्मार्टफोन की बैटरी जितनी जरूर होनी चाहिए।
पावर बैंक खरीदने से पहले अपनी बैटरी पर लिखी जानकारी जरूर पढ़ लें। अगर पावर बैंक की स्ट्रेंथ आपकी बैटरी से ज्यादा है तो अच्छा है।
ब्रांडेड पावर बैंक ही खरीदें, ताकि आपको पावर बैंक में बैटरी और चार्जिंग सर्किट बेहतर मिल सके!

Share:

भारत में पाकिस्तान नाम की जगह कहां है?



जी हां, भारत में भी एक पाकिस्तान है। भारत में 'पाकिस्तान' एक गांव है जो बिहार के पूर्णियां जिले में है। गांव 'पाकिस्तान' में 250 से ज्यादा लोग निवास करते हैं और यहां 100 से अधिक मतदाता हैं। सबसे मजेदार यह है कि इस गांव में मुस्लिम समुदाय का एक भी घर नहीं है। सभी परिवार संथाल आदिवासियों के हैं। सरकारी रिकार्ड में भी इस गांव का नाम पाकिस्तान है। इसे याद रखें और ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

Share:

आपको खुश कर देगा इसके पत्तों का धुआं



अगर आपके घर में मिर्गी को कोई मरीज है तो घर में तेज पत्ता जलाएं। इससे मिर्गी की समस्या दूर हो जाएगी। तेज पत्ता को जलाने से निकलने वाला धुआं आपके आसपास के वातावरण को कुछ इस तरह से बदल देगा कि आपका और आपके आसपास के लोगों का व्यवहार खुशमिजाज हो जाएगा। घर की खिड़कियों को बंद कर इसकी 1-2 पत्तियों को सिर्फ 10 मिनट के लिए जलाएं। इससे निकलने वाला धुआं आपको खुश कर देगा।

Share:

करें ये छोटा सा काम, मिलेगी बड़ी राहत


अगर आप सुबह-सुबह पेट साफ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं। तो आज हम आपको एक खास नुस्खा बता रहे हैं। जिसकी मदद से आप इस समस्या से बहुत ही आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। बस आपको करना ये है कि रोजाना सोने से पहले एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन करें। इससे आप अपच की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके अलावा आप त्रिफला चूर्ण भी ले सकते हैं।
Share:

मस्तिष्क के लिए फायदेमंद होता है चॉकलेट का सेवन


आपको ये जानकर हैरानी होगी की चॉकलेट मस्तिष्क के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से मस्तिष्क में रक्त का बहाव अच्छा रहता है। अगर आप अपने दिल को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो चॉकलेट का सेवन करें, इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। चॉकलेट में भरपूर मात्रा में कोको मौजूद होती है जो एक अच्छे एंटी ऑक्सिडेंट्स की तरह काम करता है।
Share:

जानें मुरब्बा खाने के फायदे


आंवले का मुरब्बा खाने से खून की कमी दूर होती है। सेब का मुरब्बा खाने से याददाश्त बढ़ती है और दिमाग भी ठंडा रहता है। गाजर के मुरब्बे में आयरन और विटामिन-ई होता है जो आंखों की रोशनी बढ़ाता है। इसके सेवन से पेट की गैस और जलन दूर होती है। बेल का मुरब्बा खाने से पेट की कई परेशानियां दूर होती हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर कई बीमारियों से दूर रहता है।
Share:

अंडे के पीले हिस्से के फायदे जानेंगे तो फेकेंगे नहीं


आपने अक्सर पढ़ा होगा कि अंडे का पीला हिस्‍सा सबसे खतरनाक चीज है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह अंडे के सबसे पौष्‍टिक भाग में से एक है। इसमें मौजूद विटामिन डी हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके अलावा अंडे की जर्दी स्किन को कोमल बनाती है। इसमें मौजूद फैट से आपको एनर्जी मिलती है। इसके अलावा इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है।
Share:

वजन घटाने का असली नुस्‍खा


आपको शायद ही ये बात पता हो कि साबुत धनिया जो एक मसाला है वजन घटाने में भी आपकी मदद कर सकता है। अगर आप साबुत धनिया रात में पानी में भिगोकर रखें और सुबह उसे पानी में उबालकर खाली पेट इसका सेवन करें तो अपना वजन घटा सकते हैं। वह भी बिना ज्यादा मेहनत किए। इसके अलावा महिलाओं को पीरियड्स सही टाइम पर नहीं हो रहे हैं तो धनिया के बीज के पानी के सेवन से वे इस समस्‍या से निजात पा सकती हैं!
Share:

कैंसर से बचने के लिए खाने में शामिल करें ये चीजें


प्रतिदिन हल्दी का सेवन करने से कैंसर को दूर भगाया जा सकता है। आंवला में मौजूद कार्सिनोजेनिक कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। आंवला विटामिन सी का बहुत अच्छा स्रोत है इसे खाने से लीवर को मजबूती मिलती है। अदरक कैंसर के मरीजों के लिए अचूक औषधि की तरह काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार रोजाना थोड़ी मात्रा में लहसुन का सेवन करने से कैंसर होने की संभावना लगभग 80 प्रतिशत कम हो जात है
Share:

कच्चे मटर खाने के हैं इतने फायदे



क्या आप जानते हैं कि मटर को कच्चा खाने के कई फायदे होते हैं? अगर नहीं तो हम बताते हैं। हरी मटर में विटामिन भरपूर मात्रा में होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। मटर में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं ताकि शरीर बीमारियों से मुक्त रह सके। इसके अलावा कच्चे मटर के सेवन से दिल की बीमारियां कम होती है।
Share:

तनाव को कम करती है जॉगिंग


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जॉगिंग करने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि उम्र भी बढ़ती है। नियमित रूप से जॉगिंग करने से मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत होती हैं, रक्त संचार अच्छा होता है जिससे दिल मजबूत होता है। यह तनाव को कम करती है। जॉगिंग से मोटापा नहीं आता है और पाचन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके अलावा जॉगिंग करने से अच्छी नींद आती है, जो कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।
Share:

जानते हैं पपीता खाने के ये आयुर्वेदिक फायदे?



-पपीता में पाया जाने वाला पपेन एंजाइम पाचन शक्ति को मजबूत करता है। यह तत्व पाचन प्रक्रिया को आसान बनाता है। पपीता खाने से कब्ज भी दूर होता है।
-यह गठिया रोग को रोकने में सहायक होता है। इसमें पाये जाने वाले एंजाइम सूजन को रोकने में भी मदद करते हैं।

-पपीता खाने से मुंहासे दूर होते हैं। इसके अलावा त्वचा को चमकदार बनाने में यह मददगार साबित होता है।
Share:

Blogger templates

Flipkart Offers

Popular Posts

Labels

Blog Archive