जावित्री
ब्लड सर्कुलेशन को बूस्ट करता है जिसके कारण त्वचा और बाल स्वस्थ रहता है। इसके
अलावा यह इंफेक्शन से भी लड़ने में मदद करता है।
जावित्री के तेल से मसाज करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई ऐसे पोषक
तत्व होते हैं जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मदद करते
हैं। इसके अलावा अर्थराइटिस के कारण होने वाले दर्द और सूजन को भी कम करता है।
Showing posts with label tips and tricks. Show all posts
Showing posts with label tips and tricks. Show all posts
चर्म रोग के लिए रामबाण नुस्खा
शुद्ध
आंवलासार गंधक, ब्रह्मदण्डी, पवार (चकौड़ा) के बीज, स्वर्णछीरी की जड़, भृंगराज का
पंचांग, नीम के पत्ते, बाबची, पीपल की छाल, इन सभी को 100 -100 ग्राम की मात्रा
में लेकर व 10 ग्राम छोटी इलायची जौ कुट कर शाम को 3 लीटर पानी में भिगो दें। सुबह
इन सभी का अर्क निकाल लें। इस अर्क की 10 ग्राम की मात्रा को सुबह खाली पेट मिश्री
के साथ सेवन करें। चर्म रोग में काफी लाभ होगा।
रोज पिएं 1 गिलास करेले का जूस, होंगे ये फायदे
रोज एक
गिलास करेले के जूस के पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इससे खाना पचने में
सहायता होती है और भूख भी बढ़ती है। एक गिलास करेले के जूस में आधा कटा ताजा नींबू
का रस मिलाकर लेने से बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। हर रोज एक गिलास
करेले का जूस पीने से लिवर मजबूत होता है। ये जूस आंखों के लिए फायदेमंद होता है।
इसके अलावा शुगर कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट करेले का जूस पिएं।
जवां दिखने के लिए अपनाएं ये तरीका
रोजमर्रा
की जिंदगी में हम अक्सर जवां और खूबसूरत दिखने के लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं। आज
हम आपको ऐसा ही एक तरीका बता रहे हैं जिसे अपना कर आप लंबे समय तक यंग और हैंडसम
दिखते रहेंगे। रोजाना शेव करने से आपकी त्वचा की ऊपरी परत पर असर पड़ता है। इससे
चेहरे की त्वचा खुरदरी हो जाती है। इसलिए हर रोज शेव करने से बचें। अगर आप भी
खूबसूरत दिखने की चाह रखते हैं तो आपके लिए यह एक बेहतरीन उपाय है।
सो नहीं पाते तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
-सबसे पहले
अपने सोने का एक समय निश्चित कर लें।
-रात में
सोते समय सॉफ्ट म्यूजिक भी चला सकते हैं, इससे अच्छी नींद आएगी।
-सोने से
पहले गुनगुने पानी से नहाना बेहतर नींद लाने में मदद करता है।
-सोने से
कम से कम 2 घंटे पहले मोबाइल, टीवी, लैपटॉप आदि से दूरी बना लें।
-सोने के
लिए व्हाइट म्यूजिक का भी सहारा लिया जा सकता है। ये ऑनलाइन उपलब्ध है।
कटहल के ये हैं अनूठे फायदे
-इसके छिलकों
से निकलने वाला दूध अगर सूजन, घाव और कटे-फटे अंगों पर लगाया जाए तो आराम मिलता है।
पके हुए
कटहल के पल्प को अच्छी तरह से मैश करके पानी में उबालकर पीने से ताजगी आती है।
-कटहल के
बीज का चूरन बना कर उसमें थोड़ा शहद मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा साफ हो जाता है।
-झुर्रियों
से निजात पाने के लिए कटहल का पेस्ट बना कर और उसमें एक चम्मच दूध मिलाकर चेहरे पर
लगाएं।
इन ऐप से घर बैठे करें कमाई
आज हम
आपको कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता रहे हैं जिसकी मदद से आप घर बैठे फ्रीलांस काम
कर सकते हैं और अतिरिक्त आमदनी कर अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं।
>
Freelancer-Hire & Find Jobs
>
efii-Freelancers Near Me
>
Truelancer.com-Search Jobs & Hire Freelancer
>
Fiverr-Freelance Services
>
Taskkers-Local Freelancer
ये हैं गन्ने के जूस के हैरान कर देने वाले फायदे
गन्ने
के रस को प्रोस्टेट और स्तन (ब्रेस्ट) कैंसर से लड़ने में कारगर माना जाता है। इसे
पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह शरीर के पाचनतंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है।
यह रस दिल की बीमारियों जैसे दिल के दौरे के लिए भी बचावकारी है। गन्ने का रस शरीर
में प्राकृतिक शक्कर पहुंचाकर और खराब कॉलेस्ट्रोल को कम करके आपका वजन कम करने
में सहायक होता है। इसे पीने से त्वचा में भी निखार आता है।
पिएं वेजीटेबल जूस, मिलेंगे कई फायदे
टमाटर का
जूस चुकंदर, गाजर, खीरा आदि के साथ पीना ज्यादा फायदेमंद है। करेले का जूस मधुमेह को
ठीक करता है और साथ में शरीर में जमी चर्बी को भी बाहर निकालता है। जो लोग डायटिंग
कर रहे हैं उनके लिए पालक का जूस बहुत फायदेमंद हो सकता है। लौकी का जूस मोटापा, उच्च
रक्तचाप, अम्लपित्त पित्तज रोगों, हृदयरोग एवं कोलेस्ट्रॉल को कम करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाता है। इसे सीमित मात्रा में ही पिएं।
दवाईयां नहीं खाने में शामिल करें ये 5 चीजें
कैल्शियम
की कमी आजकल लोगों में आम समस्या हो गई है। इस समस्या से आप खाने में कुछ चीजें
शामिल कर निजात पा सकते हैं। खाने में दही शामिल करें और रोजाना एक कटोरी दही जरूर
खाएं। रोजाना एक गिलास दूध पीएं। खाने नें हरी सब्जियों को शामिल करें। रोज रात
में बादाम भिगोकर सुबह खाएं, बादाम हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों
में नारियल, आम, जामफल, सीताफल, संतरा, अनन्नास का सेवन करें।
पेट की जलन कम करेंगे ये घरेलू उपाय
एप्पल
साइडर विनेगर पेट की जलन से निजात दिलाने के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता
है। एलोवेरा पेट की जलन में ठंडक पहुंचाता है और यह सीने के जलन को भी कम करता है।
अदरक पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित करता है और पाचन को मजबूत बनाता है। केला,
पपीता और सेब में पेट की जलन को दूर भगाने के प्राकृतिक गुण पाये जाते हैं। रोजाना
इनमें से एक फल खाने से पेट को राहत मिलती है। बादाम पेट की जलन को कम करता है।
दिन में आने लगे झपकियां तो करें ये उपाय
कभी-कभी
दिन में काम करते समय झपकियां आने लगती हैं। इससे बचने के लिए रात में सोने का समय
तय करें। कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोएं। साथ ही सुबह 15 मिनट धूप में टहलें। इससे
आप दिनभर उर्जावान रहेंगे और नींद भी नहीं आएगी। रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम करें।
इससे फिट रहने के अलावा रात में अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा सुबह के ब्रेकफास्ट
में ओटमील, अंडा, दही, ब्राउन ब्रेड, ताजे फल और सूखे मेवे को शामिल करें।
खुश रहने के लिए शिकायत करना बंद कर दें
शिकायतें
आपकी समस्या को ठीक नहीं कर सकती हैं। यह बस आपकी समस्या को बड़ा बना सकती है।
जिससे दिमाग में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। मगर जब आप शिकायत करना बंद कर देते
हैं तो इससे नकारात्मक विचार आना बंद हो जाते हैं और आप खुश रहने लगते हैं। साथ ही
आपको हर चीज में सकारात्मकता दिखने लगती है। यह सारे बदलाव आपको लीडर बनने में मदद
करते हैं।
शहद खातें हैं तो जरूर जान लें ये 5 बातें
शहद में
गर्मी होती है। इसे गर्म खाने के साथ खाने से बचना चाहिए, नहीं तो दस्त की संभावना
होती है। चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ा देता है। इससे घबराहट
बढ़ने की संभावना होती है। शहद के साथ मूली खाने से बचना चाहिए। मीट और मछली के साथ
शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होता है। घी व शहद की समान अनुपात में मिलाकर सेवन
न करें। यह विषाक्त हो सकता है।
जानें, जलजीरा पीने के फायदे
✪ जलजीरा पीने से एनीमिया की समस्या
दूर होती है।
✪ इसे पीने से वजन भी कम होता है। जलजीरा
में कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है।
✪ इससे गैस की समस्या से भी छुटकारा
मिलता है।
✪ गर्मी में डिहाईड्रेशन की भी समस्या
होती है। जलजीरा इसमें भी फायदेमंद होता है। यह आंतों को ठीक रखता है।
सोयाबीन के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप
सोयाबीन
का सेवन करने से कई लाभ होते हैं। यह मिर्गी, याददाश्त बढ़ाने एवं दिमागी कमजोरी को
भी दूर करता है। इसकी छाछ पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। सोयाबीन में लेसीथिन
पाया जाता है जो लीवर के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम नींद आने
में सहायता करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता
है। सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक करके दिमाग को तेज करता है।
सेहत के लिए फायदेमंद होता है पनीर!
पनीर
स्वाद ही नहीं सेहत के नजरिए से भी बहुत फायदेमंद है। शाकाहारी भोजन पसंद करने
वालों के लिए पनीर खास व्यंजन माना जाता है। घर में या बाहर छोटी-मोटी पार्टियां बिना
पनीर अधूरी हैं। पनीर में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
यह हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है। पनीर में अत्यधिक मात्रा में फाइबर
पाया जाता है। इस कारण यह पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद है।
साइकिल चलाने से दूर होंगी कई बीमारियां
साइकिल
चलाना सेहत के लिए बहुत फायेमंद होता है। हालिया एक शोध में भी कहा गया है कि
साइकिल चलाने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
साइकिल चलाने से घुटनों के दर्द से छुटकारा मिलता है। इससे हार्ट की बीमारी में भी
फायदा मिलता है। साइकिल चलाने से डोपामाइन, सिरोटोनिन और फेनिलइथिलामीन जैसे
रसायनों की उत्पत्ति होती है जिससे खुशी महसूस होती है।
झड़ते बालों के लिए वरदान है आंवला
आंवले
को एक औषधीय फल कहा जाता है। यह विटामिन सी, कैल्शियम, फास्फोरस जैसे तत्वों से
भरपूर होता है। आंवले को बालों के लिए वरदान माना जाता है। यह बालों के विकास और
बालों के रंग को बनाए रखने में मदद करता है। ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर
इसका लेप लगाने से बालों का विकास होता है और बालों को प्राकृतिक रंग मिलता है।
आंवले से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके अलावा इसके सेवन से पाचन सकती बढ़ती है।
इस बुखार से बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा
इनफ्लुएंजा ऐसा बुखार है जिससे हार्ट
अटैक का खतरा छह गुना बढ़ जाता है। स्वाइन फ्लू यानि इनफ्लुएंजा बुखार का वायरस
हवा में फैलता है। खांसने, छींकने, थूकने से वायरस लोगों तक पहुंचता है। स्वाइन
फ्लू के लक्षणों में नाक का लगातार बहना, छींक आना, कफ, कोल्ड और लगातार खांसी
रहना, मांसपेशियों में दर्द या अकड़न, बुखार के साथ सिर में तेज दर्द, नींद न आना,
ज्यादा थकान और गले में लगातार खराश रहना है।



















