Kabhi kabhi Kuch Kam ke masware zindgi ko asani se jine ke liye bahut madad karte hai. kabhi kabhi kuch chote masware zindagi ki badi badi samaya ko siljha sakte hai.isiliye kuch kam ki bate or sujhaw.

Showing posts with label healthy recipes. Show all posts
Showing posts with label healthy recipes. Show all posts

सूजी खाने के ये फायदे आपको कर देंगे हैरान

Image result for सूजी खाने के ये फायदे

हलवे में इस्तेमाल की जाने वाली सूजी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह डायबिटीज़ रोगियों के लिये अच्‍छा आहार है। क्‍योंकि इसका glycemic index कम होने की वजह से शुगर बढ़ने का खतरा नहीं रहता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सूजी को अपनी डाइट में शामिल करें। इसमें फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है। सूजी खाने से एनीमिया रोग होने की संभावना नहीं रहती है।
Share:

मकर संक्रांति पर ऐसे बनाएं तिल गुड़ के लड्डू



सबसे पहले तिल को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। अब आधे तिल को दरदरा करें। अब कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गुड़ को पिघलाएं। फिर गुड़ को ठंडा होने पर उसमें भुने तिल, कटे हुए काजू, बादाम और इलाइची का पाउडर मिलाएं। हथेली में घी लगाकर, थोड़ा-थोड़ा गरम मिश्रण लेकर गोल लड्डू बनाएं। तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुली हवा में छोड़ दीजिये। खुश्क होने के बाद एयर टाइट कंटेनर में भर कर रख सकते हैं।

Share:

घर पर बनाएं गार्लिक बटर ब्रेड

गार्लिक बटर ब्रेड

इसके लिए आपको 2-3 ब्रेड स्लाइस, 4 चम्मच बटर, 1 चम्मच गार्लिक, ¼ चम्मच चिली फ्लैक्स, ½ चम्मच मिक्स हर्ब, 1 चम्मच सूप क्यूब और नमक चाहिए। सबसे पहले एक बर्तन में बटर लेकर इसमें नमक, चिली फ्लैक्स, गार्लिक, सूप क्यूब और मिक्स हर्ब डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इसे ब्रेड स्लाइस पर दोनों तरफ अच्छे से लगाकर ग्रिलिंग पैन पर ग्रिल करें। तैयार ब्रेड को सर्विंग प्लेट में निकालकर सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
Share:

भीगी हुई मूंगफली खाने के होते हैं ये फायदे

peenuts

सर्दियों में लोग मूंगफली खाना बहुत पंसद करते हैं, लेकिन प्रतिदिन भीगी हुई मूंगफली के कुछ दाने खाने से कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो सकती हैं। भीगी मूंगफली ब्लड सर्कुलेशन को कंट्रोल करके शरीर को हार्ट अटैक से बचाती है। भीगी हुई मूंगफली का गुड़ के साथ सेवन करने से जोड़ों और कमर दर्द की समस्या आसानी से दूर हो जाती है। सर्दी में इसका सेवन शरीर को अंदर से गर्मी और भरपूर एनर्जी देता है।
Share:

मसालेदार संगरिया के साथ करें नये साल का स्वागत


इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में वाइन, शहद, सेब का सिरका और संतरे का जूस लें। इसके बाद इसमें लौंग, सौंफ, दालचीनी और इलाइची मिलाएं। इस मिश्रण को धीमी आंच पर लगभग 10 मिनट तक पकाएं। आखिर में इसमें वाइन डालें। फिर वाइन ग्लास में मसालेदार संगरिया को डालें फिर संतरे की स्लाइस और दालचीनी की स्टिक से सजाएं। इस रेसिपी को घर पर ही ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि आपको ये कॉकटेल जरूर पंसद आएगा।
Share:

सर्दियों में ऐसे बनाएं गाजर का मुरब्बा

Gajar ka murabba

सबसे पहले अच्छे से गाजर को धो लें और पानी सुखाकर बारीक टुकड़ों में काट लें। इसके बाद गाजर को अच्छे से गर्म पानी में उबाल लें। फिर गाजर के टुकड़ों को कपड़े से सुखा लें। इसके बाद रात भर के लिए गाजर में चीनी डालकर ढककर रख दें। इससे गाजर का रस बाहर निकल आएगा। इसके बाद हल्की आंच पर इसे पकाएं और चाशनी बनने दें। अच्छे से पकने के बाद इसमें नीबू का रस मिलाएं। मुरब्बा तैयार है।


Share:

Blogger templates

Flipkart Offers

Popular Posts

Labels