Kabhi kabhi Kuch Kam ke masware zindgi ko asani se jine ke liye bahut madad karte hai. kabhi kabhi kuch chote masware zindagi ki badi badi samaya ko siljha sakte hai.isiliye kuch kam ki bate or sujhaw.

दवाईयां नहीं खाने में शामिल करें ये 5 चीजें


कैल्शियम की कमी आजकल लोगों में आम समस्या हो गई है। इस समस्या से आप खाने में कुछ चीजें शामिल कर निजात पा सकते हैं। खाने में दही शामिल करें और रोजाना एक कटोरी दही जरूर खाएं। रोजाना एक गिलास दूध पीएं। खाने नें हरी सब्जियों को शामिल करें। रोज रात में बादाम भिगोकर सुबह खाएं, बादाम हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। फलों में नारियल, आम, जामफल, सीताफल, संतरा, अनन्नास का सेवन करें।

Share:

पेट की जलन कम करेंगे ये घरेलू उपाय



एप्पल साइडर विनेगर पेट की जलन से निजात दिलाने के लिए एक अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। एलोवेरा पेट की जलन में ठंडक पहुंचाता है और यह सीने के जलन को भी कम करता है। अदरक पोषक तत्वों को अच्छी तरह अवशोषित करता है और पाचन को मजबूत बनाता है। केला, पपीता और सेब में पेट की जलन को दूर भगाने के प्राकृतिक गुण पाये जाते हैं। रोजाना इनमें से एक फल खाने से पेट को राहत मिलती है। बादाम पेट की जलन को कम करता है।

Share:

दिन में आने लगे झपकियां तो करें ये उपाय



कभी-कभी दिन में काम करते समय झपकियां आने लगती हैं। इससे बचने के लिए रात में सोने का समय तय करें। कम से कम 7-8 घंटे जरूर सोएं। साथ ही सुबह 15 मिनट धूप में टहलें। इससे आप दिनभर उर्जावान रहेंगे और नींद भी नहीं आएगी। रोजाना 30 मिनट तक व्यायाम करें। इससे फिट रहने के अलावा रात में अच्छी नींद आएगी। इसके अलावा सुबह के ब्रेकफास्ट में ओटमील, अंडा, दही, ब्राउन ब्रेड, ताजे फल और सूखे मेवे को शामिल करें।

Share:

खुश रहने के लिए शिकायत करना बंद कर दें



शिकायतें आपकी समस्या को ठीक नहीं कर सकती हैं। यह बस आपकी समस्या को बड़ा बना सकती है। जिससे दिमाग में नकारात्मक विचार आने लगते हैं। मगर जब आप शिकायत करना बंद कर देते हैं तो इससे नकारात्मक विचार आना बंद हो जाते हैं और आप खुश रहने लगते हैं। साथ ही आपको हर चीज में सकारात्मकता दिखने लगती है। यह सारे बदलाव आपको लीडर बनने में मदद करते हैं।

Share:

शहद खातें हैं तो जरूर जान लें ये 5 बातें




शहद में गर्मी होती है। इसे गर्म खाने के साथ खाने से बचना चाहिए, नहीं तो दस्‍त की संभावना होती है। चाय या कॉफी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ा देता है। इससे घबराहट बढ़ने की संभावना होती है। शहद के साथ मूली खाने से बचना चाहिए। मीट और मछली के साथ शहद खाने से शरीर में टॉक्सिन पैदा होता है। घी व शहद की समान अनुपात में मिलाकर सेवन न करें। यह विषाक्त हो सकता है।

Share:

जानें, जलजीरा पीने के फायदे


जलजीरा पीने से एनीमिया की समस्या दूर होती है।
इसे पीने से वजन भी कम होता है। जलजीरा में कैलोरी नहीं होती है और यह शरीर के टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालता है।
इससे गैस की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
गर्मी में डिहाईड्रेशन की भी समस्या होती है। जलजीरा इसमें भी फायदेमंद होता है। यह आंतों को ठीक रखता है।

Share:

सोयाबीन के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप


सोयाबीन का सेवन करने से कई लाभ होते हैं। यह मिर्गी, याददाश्त बढ़ाने एवं दिमागी कमजोरी को भी दूर करता है। इसकी छाछ पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। सोयाबीन में लेसीथिन पाया जाता है जो लीवर के लिए फायदेमंद है। साथ ही इसमें मौजूद मैग्नीशियम नींद आने में सहायता करता है। इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक होता है। सोयाबीन मानसिक संतुलन को ठीक करके दिमाग को तेज करता है।

Share:

Blogger templates

Flipkart Offers

Popular Posts

Labels